गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' रिलीज
18-Jan-2025 01:50 PM 2497
मुंबई, 18 जनवरी (संवाददाता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' रिलीज हो गया है।गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी की हिट हिट अपना नया भोजपुरी लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' लेकर आई हैं। यह म्यूजिकल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। काजल त्रिपाठी ने कहा,मुझे खुशी है यह सांग मेरे हिस्से में आया है। इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया था, अब जब यह सांग रिलीज हुआ है तो काफी मजेदार लग रहा है। इस गाने को ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद। मैं आगे भी अच्छे अच्छे गाने लेकर आती रहूँगी। आप सबका मुझपे ऐसे ही प्यार बना रहे।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'केकरा के देले बाड़ा दिल' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी हैं। इस गाने को गौतम राय ने लिखा है, जबकि संगीतकार गौतम तिवारी हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^