गोकुलम ने लगातार तीसरी बार जीती विमेंस लीग
21-May-2023 11:23 PM 1771
अहमदाबाद, 21 मई (संवाददाता) गोकुलम केरल एफसी ने भारतीय महिला फुटबॉल में अपना वर्चस्व कायम करते हुए रविवार को लगातार तीसरी बार इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) जीत ली। गोकुलम ने यहां ट्रांसस्टेडिया पर खेले गये फाइनल मुकाबले में किकस्टार्ट एफसी कर्नाटक को 5-0 से रौंद दिया। गत चैंपियन गोकुलम इस सीजन शानदार फॉर्म में रही। आशालता देवी, इंदुमती कथिरेसन, डांगमेई ग्रेस और गोल मशीन सबित्रा भंडारी जैसे कुछ अनुभवी दिग्गजों के साथ गोकुलम ने मजबूत टीम बना ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^