गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का विश्व प्रीमियर बर्लिन महोत्सव मे होगा
16-Dec-2021 04:49 PM 3695
पुणे, 16 दिसंबर (AGENCY) संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का विश्व प्रीमियर अगले साल फरवरी में 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका अभिनेत्री आलिया भट्ट ने निभाया है। महोत्सव के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि गंगूबाई काठियावाड़ी इस वर्ष के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म है। यह फिल्म भारत में 18 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी लेकिन इसके पहले 10 फरवरी को इसे बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा। 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म के विश्व प्रीमियर के बारे में उत्साह जताते हुए संजय लीला भंसाली ने अपने ट्वीट मे कहा है, “ गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है, मैंने और मेरी टीम ने इस सपने को साकार करने के लिए बहुत मेहनत की है। हम प्रतिष्ठित बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म के चुने जाने पर गर्व और सम्मान का अनुभव करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^