गहलोत, बिड़ला, जोशी, पूनियां सहित कई नेताओं ने वसुंधरा को दी जन्मदिन की बधाई
08-Mar-2023 11:32 PM 8911
जयपुर 08 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा केन्द्रीय मंत्री, कई सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक , पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ए्वं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन लाल मेघवाल, सांसद राजेन्द्र गहलोत, किरोड़ी लाल मीणा, दीया कुमारी, जसकौर मीणा, रामचरण बोहरा, भागीरथ चौधरी, दुष्यंत सिंह सहित अन्य कई सांसद , पूर्व मंत्री सी आर चौधरी ने भी श्रीमती राजे को जन्म दिन की बधाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^