गहलोत ने जोधपुर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत पर जताई संवेदना
08-Oct-2022 11:54 PM 8587
जयपुर, 08 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की है। श्री गहलोत ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^