गहलोत ने धौलपुर में ताजिया दफनाते समय हुए विद्युत हादसे पर जताई गहरी संवेदना
30-Jul-2023 10:32 PM 8342
जयपुर 30 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर में मोहर्रम का ताजिया दफनाते वक्त हुए विद्युत हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि धौलपुर में मोहर्रम का ताजिया दफनाते वक्त विद्युत दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को यथोचित राहत पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। उल्लेखनीय है कि धौलपुर में मोहर्रम का ताजिया दफनाने के लिए कर्बला ले जाते समय बिजली के तारों के ताजिया छू जाने पर करंट लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^