गहलोत ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस की मंजूरी देकर दी सौगात
14-Oct-2022 11:53 PM 2789
जयपुर, 14 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के करीब छह लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जोे राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^