गहलोत ने दी शहीद महेन्द्र सिंह राणावत एवं कुंभकरण सिंह राठौड़ को श्रद्धाजंलि
18-Jun-2022 06:38 PM 8850
जयपुर 18 जून (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के वीर सपूत बांसवाड़ा के महेंद्र सिंह राणावत और चुरू के कुम्भकरण सिंह राठौड़ की शहादत को नमन किया है। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा अन्य कई नेताओं ने भी शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के प्रति गहरी संवदेना जताई। उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग में तैनात बांसवाड़ा के रोहनिया निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान महेन्द्र सिंह राणावत गुरुवार रात ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। इसी तरह चुरु के तोगावास निवासी सेना के जवान कुंभकरण सिंह राठौड़ भी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^