गहलोत ने दी जोधपुर विकास प्राधिकरण में 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी
26-Mar-2023 12:16 PM 5172
जयपुर, 26 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयोजना शाखा के केडर के सुदृढ़ीकरण के लिए 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इन नवीन पदों में वरिष्ठ नगर नियोजक के दो, उप नगर नियोजक के दो, सहायक नगर नियोजक के छह तथा नगर नियोजन सहायक के छह पद होंगे। उक्त पद नगर नियोजन विभाग से प्रतिनियुक्ति के लिए सृजित किये जाएंगे तथा इनका वित्तीय भार जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा। इस निर्णय से प्राधिकरण के कार्यों में तेजी आएगी तथा कार्मिकों के लिए पदोन्नति के समुचित अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^