गढ़वाल ने कोलंबस को फुटबॉल का पाठ पढ़ाया
02-May-2023 11:05 PM 5686
नयी दिल्ली, 02 मई (संवाददाता) गढ़वाल एफसी ने मंगलवार को फुटबॉल दिल्ली बी-डिवीजन लीग में कोलंबस अंबैसडर को 10-1 से पीटकर फुटबॉल का पाठ पढ़ाया। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये दूसरे मुकाबले में नोएडा सिटी एफसी ने न्यू फ्रेंड्स एफसी को 5-1 से मात दी। गढ़वाल की जीत में ध्रुव सिंह (चार) और अनुपम असवाल ने तिकड़ी जमाई। अभय, आर्मस्ट्रांग और प्रतीक ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम का गोल विशाल राणा ने किया। नोएडा सिटी की जीत में प्रशांत बर्मन ने तिकड़ी लगाई। मुज्तबा और मनीष सुयाल ने एक-एक गोल किया। अनुराग असवाल ने न्यू फ्रेंड्स का गोल बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^