गढ़वाल की दिल्ली एफ सी पर रोमांचक जीत
23-Aug-2022 09:44 PM 3496
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (संवाददाता) स्थानीय फुटबाल में अपनी अलग पहचान रखने वाली गढ़वाल एफ सी ने आज यहाँ अम्बेडकर स्टेडियम में एक बार फिर चैम्पियन जैसी झलक दिखाई और दिल्ली की लीग चैम्पियन दिल्ली एफसी को कड़े संघर्ष में 2-1 से परास्त कर अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। प्रीमियर लीग के बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में गढ़वाल की जीत में नारायण क्षेत्री और निर्मल बिष्ट के शानदार गोलों ने योगदान रहा। प्लेयर ऑफ़ द मैच गौरव रावत ने गढ़वाल की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस जीत के साथ गढ़वाल ने नौ मैचों में 18 अंक जुटा लिए हैं, जबकि इतने ही अंकों के साथ दिल्ली एफसी ने पहले चरण का लीग कार्यक्रम समाप्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^