गढ़वाल और नॉर्दन यूनाइटेड की करीबी जीत
06-Jun-2024 10:16 PM 1860
नयी दिल्ली 06 जून (संवाददाता) मिलिंद नेगी के दर्शनीय गोल से नॉर्दन यूनाइटेड एफसी ने फ्रंटियर फुटबाल क्लब को एक गोल से हराया। वहीं नेहरू स्टेडियम पर खेले गए डीएसए ए डिवीजन मुकाबले के एक अन्य मैच में गढ़वाल यूनाइटेड एफसी ने पश्चिम हीरोज पर 3-1 की जीत दर्ज की। विजेता टीम गढ़वाल यूनाइटेड के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धार्थ खीची ने दो गोल जमाए। पराजित टीम का गोल सोहंगपाम हंग्शी ने किया। गढ़वाल की जीत में पुकाल दुलग के आत्मघाती गोल का भी योगदान रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^