गढ़चिरौली में तीन कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
28-Aug-2022 11:23 PM 8790
गढ़चिरौली/नागपुर 28 अगस्त (संवाददाता) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भामरागढ़ के जंगल से रविवार को सी-60 कमांडो द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के साथ संयुक्त अभियान में एक महिला कैडर सहित तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अधिकारी ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों नक्सली लूट, हत्या, गोलीबारी और आगजनी समेत अन्य अपराधों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि रविवार को मिली खुफिया जानकारी के पर पुलिस ने मौजा कोयार (भामरागढ़) के जंगल में सीआरपीएफ बटालियन-37 के पुलिस कमांडो और जवानों के साथ एक अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान दो नक्सली: रमेश पल्लो (29) और तानी उर्फ ​​शशि चमरू पुंगती ( 23) को गिरफ्तार किया गया। तीसरा नक्सली अर्जुन उर्फ ​​महेश रैनू नरोटे (27) को मौजा झरेवाड़ा के जंगल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पल्लो और पुंगती ने पर चार-चार लाख रूपये का इनाम तथा एटापल्ली के नरोटे पर दो लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि पल्लो 2019 में नक्सल समूह में शामिल हुआ था और स्काउट टीम के सदस्य के रूप में काम कर रहा था। वह हत्या के तीन, गोलीबारी के चार, आगजनी का एक और एक अन्य आपराधिक मामलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि पुनगती जुलाई 2015 में नक्सलियों में शामिल हुआ था और वह हत्या के चार और गोलीबारी के तीन मामलों में शामिल था। नरोटे 2010 में समूह में शामिल था। बाद में वह सिरोंचा दलम में शामिल हो गया था। उन्होंने बताया कि वह मई 2018 से भामरागढ़ दलम के साथ काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि वह हत्या, गोलीबारी, आगजनी, दंगे और लूट के 24 आपराधिक मामलों में शामिल था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^