गायक समर्थ स्वरूप को ‘रूह-ए-मौसिकी’ सम्मान से गया नवाजा
10-Apr-2025 11:22 PM 7138
जयपुर ।0 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में एम्बेसी मिलेनियम स्कूल द्वारा गुरुवार को यहां आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में नवरस- 2025 का आयोजन किया गया। बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित इस महोत्सव में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक समर्थ स्वरूप को ‘रूह-ए-मौसिकी’ सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय संगीत को समर्पित उनके योगदान और सुरीले गीतों से श्रोताओं के दिलों में स्थान बनाने के लिए प्रदान किया गया। मंच पर समर्थ स्वरूप ने अपने सुरों की जादूगरी से ऐसा समा बांधा कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर संगीत और संस्कृति के रंगों से सजी शाम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^