गांधी सेतु के समानांतर चार लेन पुल का निर्माण कार्य जल्द हो पूर्ण: नीतीश
08-Jun-2025 09:59 PM 2760
पटना, 08 जून (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनाये जा रहे चार लेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने रविवार को यहां गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनाये जा रहे चार लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि महात्मा गांधी सेतु के समानांतर इस निर्माणधीन फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि सेतु पर अत्यधिक यातायात लोड के कारण लगनेवाले जाम से लोगों को राहत मिले। इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था और सुगम हो जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^