छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन, एक महीने से चल रहा था इलाज
20-Sep-2021 01:39 PM 2360
छत्तीसगढ़ भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। जशपुर राजपरिवार के सदस्य युद्धवीर सिंह जूदेव का पिछले एक महीने से लीवर का इलाज चल रहा था और बैंगलुरु के एक अस्तपताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है। बता दें कि युद्धवीर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। युद्धवीर चन्द्रपुर से विधायक, संसदीय सचिव और ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। युद्धवीर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, मन बेहद विचलित व दुःखी है। वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र थे।युवा अवस्था में उनका चले जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!" बता दें कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया के आत्महत्या की घटना सामने आई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. रविवार को राजिंदर का शव राजनांदगांव जिले में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। death..///..former-chhattisgarh-mla-yudhveer-singh-died-treatment-was-going-on-for-a-month-318387
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^