18वीं मंजिल से गिरा, सलामत
01-Dec-2021 04:03 PM 2661
नई दिल्ली। कहावत है कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कई बार लोग थोड़ी सी ऊंचाई से गिर जाते हैं और उनकी जान चली जाती है लेकिन चीन में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप सन्न रह जाएंगे। चीन में एक बच्चा 18वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गया। इसके बाद भी उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। घटना चीन के हुबेई प्रांत के शियांगयांग शहर की है। यहां एक चार साल का बच्चा अपने घर पर अकेला था। उसके माता-पिता बाहर गए थे। साथ में दादी थी। वह सामान लेने नीचे गई थीं। जाते वक्त वह खिड़की बंद करना भूल गई। उनके जाने के बाद बच्चा सोफे पर चढ़ गया और खिड़की से 190 फीट नीचे गिर गया। बच्चा जहां गिरा वहां नीचे एक पेड़ था। बच्चा सीधे पेड़ पर गिरा, जिसकी वजह से वह बच गया। 18th floor safe..///..fell-from-the-18th-floor-safe-331432
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^