एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने छोटे व्यवसायों और व्यापारी सहयोगियों के लिए बिज़खाता किया लॉन्च
07-Feb-2023 06:20 PM 1421
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (संवाददाता) एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मंगलवार को देश भर के छोटे व्यवसायियों और व्यापार करने वालों के लिए असीमित लेनदेन के लिए बिज़खाता के लॉन्च की घोषणा की। आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बिज़खाता को विशेष रूप से इन छोटे व्यापारियों और व्यापार मालिकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सभी व्यापारिक लेन-देन को एक मंच पर लाता है और उन्हें कई बैंकिंग लाभ तथा स्पष्ट लेखाजोखा बनाए रखने में उनकी मदद करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^