एयर मार्शल अरोड़ा ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का कार्यभार संभाला
01-Nov-2024 08:54 PM 8494
नयी दिल्ली 01 नवंबर (संवाददाता) एयर मार्शल अजय कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को वायु सेना के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस के पद का कार्यभार संभाला। एयर मार्शल अरोड़ा ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें अगस्त 1986 में वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। वह एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद से स्नातक हैं। उन्होंने अपने 38 साल के शानदार करियर में प्रमुख कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है। मौजूदा पद को संभालने से पहले वह महानिदेशक (विमान) थे। अधिकारी को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए वर्ष 2018 में विशिष्ट सेवा पदक और 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^