एशियाई खेल: हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भारतीय दल का ध्वजवाहक नामित किया गया
21-Sep-2023 07:31 PM 8118
चंडीगढ़, 21 सितंबर (संवाददाता) भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को हांगझू में एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया है। भारतीय दल 23 सितंबर को उद्घाटन समारोह के मार्च पास्ट में भाग लेगा। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने गुरुवार को हरमनप्रीत सिंह को भारतीय दल के ध्वजवाहक के रूप में नामित होने पर बधाई दी और कहा कि यह पंजाब और हॉकी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ध्वजवाहक बनने का गौरव मिला था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^