एसवाईएल मुद्दे पर मान चुप्पी तोड़ें : बादल
18-Mar-2022 02:15 PM 7814
चंडीगढ़, 18 मार्च (AGENCY) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चुप्पी तोड़ें। श्री बादल ने आज ट्वीट किया है कि श्री मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को स्पष्ट कहना चाहिए कि वह एसवाईएल निर्माण और नदी का पानी दिल्ली और हरियाणा को देने के लिए बोलना बंद करें। श्री बादल ने कहा है कि इसी तरह दिल्ली सरकार को भी पंजाब के पानी से दूर ही रहना चाहिए। श्री बादल के अनुसार श्री मान की चुप्पी पंजाबवासियों के लिए चिंता का कारण है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को श्री खट्टर ने कहा था कि पंजाब की आप सरकार को अब एसवाईएल निर्माण शुरू करवाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि पंजाब की नई सरकार की अब दोहरी जवाबदेही है क्योंकि हमने पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को पानी देना है। एसवाईएल को लेकर दोनों राज्यों के बीच यह विवाद पुराना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^