घर में घुसकर महिला को सिलबट्‌टे से कुचला सिर, पति घर पहुंचा तो खून से लथपथ जमीन पर मिला शव
11-Oct-2021 06:02 PM 7611
महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सोमवार सुबह एक महिला के सिर पर सिलबट्‌टे से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव उसके ही घर में पड़ा मिला है। दोपहर को जब उसका पति लौटा तो हत्या का पता चला। घर में रखे रुपए भी गायब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम अजगरखार निवासी सुंदरी बाई (50) पत्नी जगदीश प्रसाद साहू सोमवार सुबह घर में अकेली थी। उसका पति रसोइए का काम करता है। वह खाना बनाने के लिए गया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे घर लौटा तो दरवाजा खुला था और कमरे में खून से लतपथ शव मिला। सुंदरी बाई के सिर पर वार किया गया था। शव के पास ही खून से सना सिलबट्टा पड़ा था। अलमारी में रखे 11 हजार रुपए भी गायब थे इसके बाद जगदीश प्रसाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। जगदीश ने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे 11 हजार रुपए भी गायब हैं। पुलिस को आशंका है कि चोरी के लिए हत्या की गई है। हालांकि इसके अलावा कुछ चोरी नहीं हुआ है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि महिला के एक बेटी और 2 बेटे हैं। तीनों बाहर रहते हैं। आरोपियों का पता लगा रहे हैं। ..///..entering-the-house-the-woman-got-her-head-crushed-by-the-cobweb-when-the-husband-reached-home-the-body-was-found-on-the-ground-covered-in-blood-322651
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^