एनटीपीसी ‘2022 के सबसे पसंदीदा कार्यस्थलों’ में चयनित
02-Jul-2022 11:33 PM 6793
नयी दिल्ली 02 जुलाई (AGENCY) देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी एनटीपीसी को ‘2022 के सबसे पसंदीदा कार्यस्थलों’ में से एक के रूप में मान्यता दी गयी है। टीम मार्क्समेन की ओर से किए गए गहन अनुसंधान और सर्वेक्षण के बाद एनटीपीसी को यह पुरस्कार दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक समारोह में दिलीप कुमार पटेल ,निदेशक(एच आर) मनीष जौहरी आरईडी (वेस्ट-1)और अनिल कुमार जदली , महाप्रबंधक(एचआर) ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। एनटीपीसी के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यह पुरस्कार कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों के कल्याण, सक्रियता और उत्पादकता को सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन संगठनों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने कर्मचारियों को अनुकूल, सहयोगपूर्ण एवं प्रेरक अनुभव प्रदान करते हुए कारोबार में अच्छा प्रदर्शन किया हो तथा अपने कर्मचारियों की ज़रूरतों को प्राथमिकता देते हुए ऐसे आकर्षक एवं अनूकूल कार्यस्थल का निर्माण किया हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^