एनएलसी इंडिया को ट्रांच-5 नीलामी में मिले दो रणनीतिक खनिज ब्लॉक
28-May-2025 10:03 PM 1794
नई दिल्ली, 28 मई (संवाददाता) सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने खान मंत्रालय की ट्रांच-5 नीलामी में दो अहम खनिज ब्लॉक रायपुरा और सेमहरडीह (छत्तीसगढ़) प्राप्त कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर बताया कि इन ब्लॉकों में फॉस्फोराइट और चूना पत्थर जैसे महत्वपूर्ण खनिज हैं, जो भारत के उर्वरक और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी हैं। फॉस्फोराइट का उत्पादन देश की कृषि में मदद करेगा और आयात पर निर्भरता घटाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^