एनआईए ने जवान की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया
30-Sep-2024 12:07 AM 9015
कांकेर 29 सितंबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सेना के जवान मोतीराम आंचला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को चार स्थानों पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के घरों में छापामार कार्रवाई की एवं पूछताछ के बाद तीन लोगों को देर रात हिरासत में ले लिया। इनमें बड़े तेवड़ा के कांग्रेस नेता सुरेश सलाम, ऊशेली के रघुवीर जैन और ऊपर कामता के अर्जुन कुरेटी शामिल है। पिछले वर्ष 23 सितंबर को ऊशेली के मुर्गा बाजार में जवान मोतीराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि एनआईए ने नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा इलाके के पत्रकार एवं कांग्रेस नेता बिरेंद्र पटेल के घर दबिश दी थी। वह स्वास्थ्य कारणों से राजधानी रायपुर में है। इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो पाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^