एमएसएमई इकाइयों को औद्योगिक टाउनशिप में दी जा सकती है रियायती जगह: गोयल
05-Dec-2024 07:57 PM 6898
नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) औद्योगिक विकास का अभिन्न हिस्सा हैं और सरकार उन्हें प्रस्तावित आधुनिक औद्योगिक स्मार्ट शहर परियोजनाओं में सस्ती दर पर जगह देने के बारे में विचार कर रही है। श्री गोयल ने राजधानी में उद्योगमंडल एसोचैम द्वारा आयोजित “ भारत@100 शिखर सम्मेलन” को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार देश भर में बनाए जा रहे 20 टाउनशिप में एमएसएमई के लिए क्षेत्र निर्धारित करने को इच्छुक है जिनमें उन्हें रियायती दर पर जगह दी जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^