एलोर्डा कप के क्वार्टर फाइनल में पांच भारतीयों की हार
29-Jun-2023 11:01 PM 8605
नई दिल्ली, 29 जून, (संवाददाता) कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रहे एलोर्डा कप में मुक्केबाज ज़ोरम मुआना, पुखाराम किशन सिंह, शिक्षा, आशीष कुमार और हेमंत यादव को गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा । टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता कजाकिस्तान के साकेन बिबोसिनोव ने भारत के जोरम (51 किग्रा) को 5-0 से हराया जबकि 54 किग्रा वर्ग में पुखाराम को कजाकिस्तान के दौलेट मोलदाशेव के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। 57 किग्रा वर्ग में आशीष कुमार को थाईलैंड के सुकथेट सरावुत के खिलाफ समान स्कोर के साथ हार का सामना करना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^