‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से लोकतांत्रिक प्रक्रिया संगठित, पारदर्शी और कारगर बनेगी : जायसवाल
19-Sep-2024 09:12 PM 4617
पटना 19 सितंबर (संवाददाता) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया संगठित, पारदर्शी और कारगर बनेगी। श्री जायसवाल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के सिद्धांत का गुरुवार को यहां पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि यह पहल भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक संगठित, पारदर्शी और कारगर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। बार-बार चुनाव कराने से जो समय, पैसा और ऊर्जा खर्च होती है उसे बचाकर विकास के कार्यों में लगाया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^