‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ संविधान के विरुद्ध: कनिमोझी
17-Dec-2024 07:58 PM 6816
नयी दिल्ली 17 दिसंबर (संवाददाता) द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की उप महासचिव एवं पार्टी की संसदीय विधायक दल की नेता एम. के. कनिमोझी ने मंगलवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की अवधारणा संविधान के विरुद्ध है और यह संघवाद उल्लंघन है। सुश्री कनिमोझी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि द्रमुक एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करती हैं। संविधान में ऐसी व्यवस्था का कोई उल्लेख नहीं है और यह संघवाद की भावना के विपरीत है। यह संघीय ढ़ांचे के विरुद्ध है। यह विधेयक राज्यों के अधिकारों का हनन करता है। उन्होंने कहा कि द्रमुक इस विधेयक का विरोध करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^