एक नवम्बर की बहस से भाग रहा विपक्ष: मान
15-Oct-2023 11:55 PM 6775
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर(संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य से जुड़े मुद्दों पर एक नवम्बर को पंजाब दिवस के दिन बहस करने की उनकी चुनौती से विपक्षी दल अब भाग रहे हैं क्याेंकि उन्हें खुद के गुनाहों पर बेनकाब होने का डर सता रहा है। श्री मान ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं की राज्य को बरबाद करने वाले लोगों के साथ साँठ-गाँठ थी जिसके चलते वे अब एक नवम्बर की बहस में आने से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं के हाथ और आत्माएं राज्य के लहु से सने हुए हैं। इन्होंने पंजाब और पंजाबियों के साथ हमेशा कथित तौर पर गद्दारी की है जिन्हें वे कभी भी माफ नहीं करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^