एक करोड़ अट्ठाइस लाख रुपए से अधिक नगद बरामद
06-Apr-2024 06:31 PM 8492
भोपाल, 06 अप्रैल (संवाददाता) गुजरात की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की पुलिस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही विशेष चैकिंग के दौरान एक बस से एक करोड़ 28 लाख रुपए नगद और चांदी जप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज तड़के की गयी कार्रवाई के दौरान इंदौर से गुजरात के राजकोट की ओर जा रही बस से यह राशि जप्त की गयी। नगदी पांच पांच सौ रुपयों के नोट में है और एक थैली भी मिली, जिसमें चांदी की सिल्लियां थीं। चांदी लगभग 22 किलोग्राम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^