एक जगह के उपचुनाव में हार कोई खास बात नहीं : नीतीश
18-Apr-2022 08:28 PM 4810
पटना 18 अप्रैल (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोचहां (सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर आज कहा कि किसी एक जगह के उपचुनाव में हार कोई खास बात नहीं, इससे पहले का दो उपचुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीता था। श्री कुमार ने सोमवार को यहां ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोचहां उपचुनाव परिणाम के बारे में पूछे जाने पर कहा, “एक जगह उपचुनाव में हमलोगों की हार हो गई तो ये कोई खास बात नहीं है। इससे पहले दो उपचुनाव में हमलोग भी जीते हैं। यह कोई आम चुनाव नहीं था।” मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिये गये ही थे। सब लोग प्रचार किये ही थे। वहां क्या हुआ इसकी अभी पूरे तौर पर जानकारी नहीं है कि हार क्यों हुई। आपस में बातचीत करने से इसकी पूरी जानकारी मिलेगी कि मामला क्या था। उन्होंने कहा, “जनता मालिक है, उसको जो मन करे, उसे वोट दे। इस पर हम कभी टिप्पणी नहीं करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^