‘एक देश एक चुनाव’ से संघीय ढांचे को खतरा बढ़ेगा : आर्य
19-Sep-2024 07:35 PM 3391
नैनीताल, 19 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई (भारतीय जनता पार्टी) मुद्दा है। इससे लोकतंत्र की विविधता और संघीय ढांचे को खतरा बढ़ेगा। श्री आर्य ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव का स्वरूप और मुद्दे बिल्कुल अलग होते हैं। लोकसभा के चुनाव जहाँ राष्ट्रीय सरकार के गठन के लिये होते हैं, वहीं विधानसभा के चुनाव राज्य सरकार के मुद्दों पर होते हैं। एक साथ चुनाव कराने से स्थानीय मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दों के सामने दब सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^