एग्जिट पोल बहस में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस
31-May-2024 07:29 PM 7531
नयी दिल्ली 31 मई (संवाददाता) कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अंतिम चरण का मतदान है और उसके बाद विभिन्न चैनलों द्वारा टीआरपी बढ़ाने के लिए प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल बहस में पार्टी हिस्सा नहीं लगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि देश के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और चार जून को उसके परिणाम आने वाले हैं। इस बारे में एग्जिट पोल की अटकलें हैं और टीआरपी बढ़ाने का एक तरीका पार्टी को नजर आता है। पार्टी इन अटकलों पर भरोसा नहीं करती है, इसलिए चुनाव परिणामों को लेकर एग्जिट पोल की बहस में शामिल नहीं होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^