ईयू ने रूस पर लगाए और प्रतिबंध
03-Jun-2022 07:45 PM 2989
ब्रसेल्स 03 जून (AGENCY) यूरोपीय संघ की परिषद (ईयू) ने यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में रूस पर प्रतिबंधों का छठा पैकेज शुक्रवार को लगाया दिया। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले के सौ दिन पूरे हो गये हैं। परिषद ने एक बयान में कहा,“यूक्रेन के खिलाफ बेलारूस के समर्थन से रूस की आक्रामकता और रूसी सशस्त्र बलों द्वारा की गयी कथित बर्बरता को देखते हुए परिषद ने रूस पर छठी बार प्रतिबंध लगाये हैं ।” पैकेज में कच्चे तेल और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के रूस से आयात पर प्रतिबंध, अतिरिक्त तीन रूसी और एक बेलारूसी बैंकों के लिए एक स्विफ्ट प्रतिबंध और तीन और रूसी सरकार के स्वामित्व वाले आउटलेट के लिए यूरोपीय संघ में प्रसारण का निलंबन शामिल है। विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने कहा, “आज के पैकेज के साथ, हम आगे आर्थिक प्रतिबंध लगाकर युद्ध पर पैसा खर्च करने की रूस की ताकत को कमजोर कर रहे हैं। हम यूरोपीय संघ में रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और इसके साथ रूस के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत काट रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली स्विफ्ट से अधिक प्रमुख रूसी बैंकों को काट रहे हैं।” श्री बोरेल ने कहा,“हम बुका और मारियुपोल में हुए अत्याचारों के लिए जिम्मेदार लोगों को भी कटघरे में ला रहे हैं और राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध प्रचार में सक्रिय रूप से योगदान देने वालों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं। परिषद ने कहा,“यूरोपीय संघ के उन सदस्य देशों को इन प्रतिबंधों से अलग रखता है जो पाइपलाइन द्वारा कच्चे तेल के आयात के लिए रूस पर निर्भर हैं। ऐसे देश जो उनकी भौगोलिक स्थिति के कारण रूसी आपूर्ति पर एक विशिष्ट निर्भरता से ग्रस्त हैं और उनके पास कोई व्यवहार्य वैकल्पिक विकल्प नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^