एएफसी एशियाई कप के ग्रुप बी में भारत
11-May-2023 09:31 PM 8815
दोहा, 11 मई (संवाददाता) भारत को गुरुवार को यहां कटारा ओपेरा हाउस में आयोजित एएफसी एशियाई कप 2023 के ड्रॉ में ग्रुप बी में जगह दी गयी। भारत को ग्रुप में चौथा स्थान (बी4) मिला है। ऑस्ट्रेलिया, सीरिया और उज्बेकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है। भारत ने पहली बार एशियाई कप के लगातार दो संस्करणों के लिये क्वालीफाई किया है। एशियाई कप के क्वालीफायर टूर्नामेंट में फिलीपींस के फिलिस्तीन से हारने के बाद भारत ने हांगकांग के खिलाफ अपने आखिरी क्वालीफाइंग मैच से पहले ही मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^