ईपीएफओ सितंबर में 18.81 लाख सदस्य जोड़े
20-Nov-2024 07:42 PM 3982
नयी दिल्ली ,20 नवंबर (संवाददाता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर 2024 में 18.81 लाख नये सदस्य जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि सदस्यों की संख्या में सितंबर 2023 की तुलना में 9.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.47 लाख नई महिला सदस्य हैं। यह आंकड़ा सितंबर 2023 की तुलना में 9.11 प्रतिशत अधिक है। शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र 21.20 प्रतिशत सदस्य जोड़कर सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का स्थान है। सर्वाधिक सदस्य विशेषज्ञ सेवाएं, व्यापार - वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या सामान्य इंजीनियरिंग उत्पाद, परिधान निर्माण, सफाई, झाड़ू लगाने की सेवाओं में लगे प्रतिष्ठान, अस्पताल, वित्तीय प्रतिष्ठान, कंपनियां, सोसायटियां, एसोसिएशन,क्लब, प्रदर्शन मंडलियां आदि से जुड़े हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^