ई-पंचायतों की स्थापना के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की आपूर्ति की जाए सुनिश्चित: पटेल
04-Jul-2024 10:02 PM 1608
भोपाल, 04 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि ई-पंचायतों की स्थापना के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल ने विभाग की आज यहां मंत्रालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास राधा सिंह, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज मनोज पुष्प, आयुक्त मनरेगा कृष्ण चैतन्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^