एडमस यूनिवर्सिटी कोलकाता और गुरू जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी फुटबाल चैंपियन
02-Jun-2023 08:38 PM 3610
लखनऊ, 2 जून (संवाददाता) पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 में प्रतिभाग कर रही यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की टीम ने आज बैडमिंटन में महिला वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। पुरुष बैडमिंटन में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया। वहीं पुरुष फुटबाल में एडमस यूनिवर्सिटी कोलकाता और महिला फुटबॉल में गुरू जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार चैंपियन बने। तीरंदाजी में रिकर्व व्यक्तिगत के मुकाबलों में पुरुषों में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के अंकित राना और महिला में कोल्हन यूनिवर्सिटी की अंशिका कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। रिकर्व मिक्स टीम इवेंट में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा, महिला रिकर्व टीम इवेंट में गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार ओर पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चैंपियन बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^