एचआईएल में हरमनप्रीत और अभिषेक सबसे महंगे बिके
13-Oct-2024 07:37 PM 3172
नयी दिल्ली,13 अक्टूबर (संवाददाता) हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन रविवार को सूरमा हॉकी क्लब ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को 78 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर टीम में शामिल किया। वहीं अभिषेक को श्राची ररह बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपये में खरीदा। हरमनप्रीत सिंह उर्फ सरपंच साहब को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाले सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा। क्लब ने इससे पहले गुरजंत सिंह को (19 लाख) में खरीदा था। क्लब ने स्टार ड्रैग-फ्लिकर और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह (78 लाख) की बोली लगाकर अपनी टीम शामिल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^