दुनिया में अब भारत की पहचान ताकतवर मुल्क के रुप में: चौधरी
02-Apr-2024 08:33 PM 7015
बिजनौर 02 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि डबल इंजन की सरकार में बदलते देश और बदलते हुए उत्तर प्रदेश से दुनिया परिचित हुई है और आज देश की पहचान शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में हो रही है। बिजनौर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को जिताने के लिए बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुये उन्होने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक से दुश्मनों को मुंह तोड़ जबाब भी दिया है और देश को आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा करके आतंरिक सुरक्षा की गांरटी भी मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^