दुनिया की 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी: बिरला
17-Nov-2024 07:53 PM 4561
देहरादून, 17 नवंबर (संवाददाता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि स्वरूप अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया की 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी। श्री बिरला ने कहा कि जीवन में विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है। जहां वह जिंदगी को जीता है और उसके साथ-साथ अपने कैरियर का निर्माण भी करता है। वह अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ लंबे समय गुजारने का अवसर विद्यालय में पाता है। जहां वह अपने मित्रों के साथ जिंदगी के स्वर्णिम अवसर जीता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^