दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी अटल ने: योगी
16-Aug-2022 11:25 PM 3380
लखनऊ 16 अगस्त, (AGENCY) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में भारत को एक नई पहचान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्वीकार्यता छह दशक तक राजनीति के क्षितिज पर रही। श्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐसा चमकता सितारा हैं, जिनकी सर्वस्वीकार्यता छह दशक तक राजनीति के क्षितिज पर रही। उन्होने देश और दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी। उत्तर प्रदेश अटल के पूर्वजों की भूमि थी। उन्होने एक पत्रकार एवं सांसद के रूप में उत्तर प्रदेश की धरती को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना। पहले वह बलरामपुर से सांसद बने। बाद में, पांच बार संसद में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करके तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^