डोटासरा ने पूनियां के बयान की कड़ी निंदा की
07-Feb-2022 11:14 PM 2915
जयपुर 07 फरवरी (AGENCY) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के कांग्रेस के बारे में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की हैं। श्री डोटासरा ने डा पूनियां के बयान को अमर्यादित एवं आपत्तिजनक बताते हुए आज कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष डा पूनिया के ‘कांग्रेस पार्टी को जूते की बराबर नहीं समझते’ इस स्तरहीन बयान की वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उल्लेखनीय है कि डा पूनियां ने प्रदेश में कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर रविवार को अपने कोटा दौरे के दौरान कहा था कि कांग्रेस भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रही है लेकिन उसे भाजपा की नकल करने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे तब जाकर भाजपा के मामले में सोचने लायक हो पायेंगे, वह जूते की बराबर भी नहीं हैं, जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी का संगठन चलता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^