दोस्तों को बचाने के चक्कर में दिल्ली के पर्यटक की मौत
18-Apr-2024 06:32 PM 3944
मंडी, 18 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल के मंडी जिले में जोगिंदर नगर में दिल्ली से आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। मामला जोगिन्दर नगर के मच्छयाल खड्ड का है। पुलिस ने बताया जा रहा है कि अपने दो साथियों को खड्ड में डूबता देख इस युवक ने छलांग लगा दी। दोनो साथी तो बच गए लेकिन दिल्ली निवासी युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतक युवक की पहचान बलवंत उर्फ बंटी पुत्र तीर्थ सिंह हाऊस नं 48/8 गली न 37 कोसिब इनकलेब नजदीक बालाजी मंदिर दिल्ली 84 के रूप में हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^