दूसरे राज्यों के लिए विकास का मॉडल बन गया है उत्तर प्रदेश: योगी
13-Dec-2022 07:25 PM 1550
मथुरा, 13 दिसंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल के कारण आज उत्तर प्रदेश दूसरे राज्यों के लिए विकास का मॉडल बन रहा है। श्री योगी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान मथुरा में 822.43 करोड़ लागत की 210 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि 30 हजार करोड़ की योजनाओं से ब्रज को संवारा जा रहा है। प्रदेश के पास एक लम्बी विरासत है। यहां न केवल राधा और कृष्ण की लीलाएं लोगों को आशीर्वाद देती है बल्कि अयोध्या,काशी के साथ गंगा और यमुना जैसी यहां पवित्र नदियां हैं। सारनाथ बौद्ध धर्म का पावन स्थल है। विश्व का सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में कुुंभ होता है जिसकी व्यवस्था देखकर विदेशी भी आश्चर्यचकित होते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^