दूसरा विकास दुबे कांड कर सकती है सरकार: मायावती
07-Mar-2023 11:43 PM 2405
लखनऊ 07 मार्च (संवाददाता) प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को आशंका व्यक्त की कि अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिये सरकार के निर्देश पर पुलिस कानपुर के विकास दुबे कांड की तर्ज पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सुश्री मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया “ प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद इस सम्बंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^