दो चरस तस्करों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा
06-Aug-2024 12:19 AM 6529
बागेश्वर/नैनीताल, 05 अगस्त (संवाददाता) उत्तराखंड के बागेश्वर में विशेष सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त की अदालत ने सोमवार को दो चरस तस्करों को बीस-बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर की झिरौली पुलिस ने वर्ष 2022 में दो चरस तस्करों परविंदर सिंह राणा निवासी जोशीमठ, चमोली और पुष्कर सिंह निवासी बाछम गांव, बागेश्वर को सात किलोग्राम से अधिक चरस के साथ कठपुड़ियाछीना से गिरफ्तार किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^