दो बच्चों की हत्या कर मां फंदे से झूल गई
20-Feb-2022 11:26 PM 4711
जयपुर20 फरवरी (AGENCY) राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोडाला थाना इलाके के फुटलिया बाग में आज रात एक मां अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद फंदे से झूल गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 37 वर्षीय कान्या देवी के रूप में हुई। बच्चों की पहचान रोहित 12 और पवन 8 साल के रूप में हुई। मृतका का पति ऑटो चालक है। घटना के दौरान महावीर प्रसाद ऑटो ठीक कराने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे जब कुछ पड़ोसी ने दरवाजा बजाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद महावीर प्रसाद को फोन किया। उसने बताया कि बच्चे और पत्नी कमरे में ही हैं। पड़ोसी ने कहा कि वह दरवाजा बजा रहा है, लेकिन कोई खोल नहीं रहा। इस पर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो कान्या देवी पंखे से झूल रही थी। बिस्तर पर दोनों बच्चे मरे हुए थे। दोनों को गला घोंटकर मारा गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद एफएसएल और अन्य टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पवन और रोहित मानसिक विक्षिप्त थे। जन्म से ही बच्चों की दवाई चल रही थी। साथ ही आर्थिक तंगी और गृह क्लेश भी इस घटना के पीछे का कारण हो सकता है। पुलिस कल मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम करवायेगी। जिसके बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^