दियाकुमारी को वूमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया सम्मान तथा राजस्थान पर्यटन को पटवा इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड 2025 से होंगे सम्मानित
24-Jun-2024 08:20 PM 3708
जयपुर, 24 जून (वार्ता ) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वूमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर इंडिया एवं राजस्थान पर्यटन को डेस्टिनेशन ऑफ़ द ईयर रॉयल एक्सपिरिएंसेस के लिए पटवा इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड से आईटीबी बर्लिन जर्मनी में सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती दिया कुमारी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग राजस्थान को देश ही नहीं दुनिया में पर्यटन का सिरमौर बनाने के लिए जुटा हुआ है। उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर निरंतर प्रयास किया जाकर राजस्थान पर्यटन की ब्रांडिंग की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^